सुधाकर कुमार शाही बने वाईस मेन एंड वूमेन क्लब के अध्यक्ष

कटक, वाईस मेन एंड वूमेन क्लब ऑफ चाउद्वार-कटक का स्थापना समारोह एवं नए सदस्यों का दीक्षा ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार को बज्रकबाटी रोड स्थित होटल द्वारका में आयोजित किया गया।

समारोह में सुधाकर कुमार शाही ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाजसेवा और सामुदायिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।इस कार्यक्रम में डीजी वाईएम डॉ. आरबी मोहंती, आरडी डॉ. सूरजीत साहू, आरडीई वाईएम दीपक मोहंती, आईपीएलआरडी डॉ. प्रभात मिश्रा और एलआरडी वाईएम सुजीत पाणि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान शक्तिजीत भुइयां, रवि कुमार साहू और दीपक स्वाईं को डॉ. आरबी मोहंती ने क्लब की सदस्यता दिलाई। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश रंजन पाणि ने अध्यक्षीय कॉलर नवनियुक्त अध्यक्ष सुधाकर कुमार शाही को सौंपा।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी आन्वी अनाया साहू को खेल के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उनकी ओर से उनके दादाजी ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार ग्रहण किया।

अतिथियों ने युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन और स्नेहभोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *