भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप,कड़ी धूप निकल आई है। तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की या मध्यम आकार की बरसात देखी गई है।
आज दक्षिण ओडिशा के कंधमाल,रायगडा, कोरापुट, मालकानगिरि, गंजाम एवं गजपति जिलों में बिजली चमकेगी और बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
आगामी 21 तारीख को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की सृष्टि होगी तत्पश्चात आगामी 24 तारीख तक बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप क्षेत्र की सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।

