ओडिशा मौसम समाचार  : तापमान में बढ़ोतरी,पुरी सबसे ज्यादा गर्म 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य से मानसून बरसात वायु के निकल जाने पश्चात यह हो रहा है,ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का मत है।

 

राज्य में पुरी शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 36.6 डिग्री सेल्सियस। गर्मी लगातार बढ़ते रहने के कारण आमलोगों को बेहिसाब परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

कल राज्य के 17 शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस या उसके पार।पारादीप का सर्वाधिक तापमान रहा 36.5 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.8 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा 35.0डिग्री सेल्सियस।

 

आगामी 2-3 दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *