कटक, स्थानीय मारवाड़ी क्लब के प्रथम मंजिल सभागार में आयोजित हुई कटक मारवाड़ी समाज सत्र 2026-28 की प्रथम कार्यकारिणी सभा। उपरोक्त कार्यकारिणी सभा में समाज बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। मातृशक्ति की उपस्थिति भी देखी गई।

कटक मारवाड़ी समाज सत्र 2026-28 की प्रथम कार्यकारिणी सभा में मारवाड़ी क्लब प्रथम मंजिल सभागार खचाखच भरा हुआ था। सचिव अविनाश खेमका ने सभाकार्य का संचालन किया।कटक मारवाड़ी समाज के माननीय लोग मंचासीन रहे ।समाज के सभी वर्गों के लोगों की सभा में गौरवमय उपस्थिति देखी गई।
कटक मारवाड़ी समाज सत्र 2026-28 की प्रथम कार्यकारिणी सभा में अध्यक्षता किये समाज के नवनिर्वाचित सभापति संजय शर्मा। संजय शर्मा ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति का सभा में स्वागत किया।

सभा को संबोधित किए कटक मारवाड़ी समाज के चेयरमैन गणेश प्रसाद कंदोई। उन्होंने समाज हित, जनहित में निर्णय लेने के लिए कटक मारवाड़ी समाज की कार्यकारिणी से आग्रह किया।
कटक मारवाड़ी समाज सत्र 2026-28 की प्रथम कार्यकारिणी सभा में सर्वसम्मति से जनहितकारी, समाज हितकारी अनेक निर्णय लिए गए।
इन निर्णयों में प्रमुख हैं आगामी दीपावली पश्चात एक विशाल बंधु मिलन समारोह का आयोजन।इस सामाजिक बंधु मिलन समारोह में समाज के सभी वर्गों के लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया। उपरोक्त बंधु मिलन समारोह स्थानीय मारवाड़ी क्लब परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा शुभ दीपावली के उपलक्ष्य में समाज बंधुओं को लेकर एक लोट्री ड्रो की व्यवस्था की जायेगी।इस लोट्री ड्रो में अनेक अनेक पुरस्कारों की व्यवस्था की गयी है। आशा है कि इस लोट्री ड्रो में समाजबंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कटक मारवाड़ी समाज की सदस्यता बढ़ाने पर कार्यकारिणी सभा में जोर दिया गया।कटक शहर के सभी मारवाड़ी परिवार के वयस्क लोगों को कटक मारवाड़ी समाज का सदस्य बनाये जाने के लिए पूरजोर कोशिश की जायेगी।
कटक शहर में हर साल दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा बड़ी शानदार होती है।इस शानदार, जानदार, लाजवाब शोभायात्रा देखने के लिए ओडिशा के धर्मप्रेमी लोग राज्य के कोने कोने से आते हैं।ऐसे में ऐतिहासिक नगरी कटक में लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है।
मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोगों की सेवा की जायेगी हर साल की तरह इस साल भी।सभी दुर्गा पूजा समितियों के प्रमुख लोगों को स्थानीय गौरीशंकर पार्क एरिया में संवर्धित किया जायेगा।
सभा कार्य के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।सभा कार्य पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।

