श्री श्री 1008 महाराज श्री अग्रसेन जयंती समारोह अक्टूबर 11 तारीख को बड़े ही धूमधाम से श्री महाराजा अग्रसेन भवन राजगंगपुर परिसर में मनाई जाएगी जिसकी तैयारी पिछले 45 दिनों से आयोजकों द्वारा की जा रही है। आयोजक अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा इन सभी सदस्यों द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह का पत्रिका विमोचन शनिवार शाम को मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में किया गया एवं समाज के सभी अग्र बांधों को इसमें शामिल होने के लिए आयोजकों द्वारा अनुरोध किया गया इस कार्यक्रम में बड़े बच्चे बूढ़े सभी के लिए प्रतियोगिताएं रखी जा रही है प्रतियोगिता में जो भी सर्वश्रेष्ठ होंगे उन्हें अतिथियों द्वारा स्मारक चिन्ह ट्रॉफी दिया जाएगा।

11 अक्टूबर को रेलवे फाटक के पास से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो की में रोड होते हुए बस स्टैंड होते हुए श्री महाराजा अग्रसेन पहुंचकर कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा पत्रिका विमोचन में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष शुभम अग्रवाल अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा उमा अग्रवाल मारवाड़ी युवा मन जागृति शाखा अध्यक्ष निशिका अग्रवाल एवं सभी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे सभी ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने की सहमति जताई एवं कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और सफलतापूर्वक संपन्न करने का निश्चय किया।

