भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 30 सितंबर तक राज्य में बड़ी बरसात नहीं होगी। मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आज से राज्य के मौसम में बदलाव शुरु होगया है।
आज कटक सिटि समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने के साथ साथ बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक आसमान में बरसाती बादल नहीं हैं। धूप निकल आई है। अपराह्न में मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। तापमान में गिरावट देखी गई है।

