कटक, आगामी 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से सहयोगी संस्था गीता ज्ञान मंदिर के आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री विजय खंडेलवाल जी, श्रीमती संपत्ति मोडा जी एवं श्री स्वदेश अग्रवाल जी ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव को भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।
गीता ज्ञान मंदिर में 11 Oct को सुबह 8.30बजे अग्र ध्वजारोहण के साथ महाराजा अग्रसेन जन्ममहोत्सव कि सुरुवात कि जायेगी और मारवाड़ी क्लब मे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा
सहयोगी संस्था अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से श्री बिजय अग्रवाल जी ने 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
दिनांक 11 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे श्री गोपीनाथ मंदिर प्रांगण स्थित मारवाड़ी क्लब से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा बालू बाजार होते हुए नया सड़क स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर के समक्ष पहुँचेगी, जहाँ 108 दीपों से भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शोभायात्रा चौधरी बाजार, जावलीपट्टी एवं माणिक घोष बाजार होते हुए पुनः मारवाड़ी क्लब पहुँचेगी।

मारवाड़ी क्लब में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे।
9 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताएँ
बैठक में 9 अक्टूबर को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
अग्रवाल महिला समिति की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन गीता ज्ञान मंदिर में किया जाए तथा प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी समिति द्वारा ली जाए। इस प्रस्ताव को उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
प्रस्तावित प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से—
– स्केटिंग प्रतियोगिता
– Hit the Stump
– Kids Fashion Show
– Musical Antakshari
– अग्रसेन Reel बनाओ
– एक शाम देश के नाम
– एवं अन्य मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ
शामिल हैं।
इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कटक मारवाड़ी समाज, मारवाड़ी युवा मंच, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, तेरापंथ समाज, विप्र फाउंडेशन, अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल विकास ट्रस्ट एवं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में श्री नाथमल चनानी जी, श्री सरत सांगानेरिया जी,श्री विनय खंडेलवाल जी, श्री किशन मोदी जी एवं श्री महेंद्र अग्रवाल जी सहित उपस्थित समाजबंधुओं ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।
सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव 2026 को सामाजिक एकता, सहभागिता एवं भव्यता का एक यादगार उत्सव बनाया जाए।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि बहुत शीघ्र एक और बैठक आयोजित कर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सभा मे मनोज उदयपुरिया ,बीना जी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल, रिद्धि अग्रवाल,रूपम अग्रवाल, रितु बजाज,ममता अग्रवाल, पिंकी मोडा जी आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थित से सभा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
“एक कदम भव्यता की ओर” के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

