ओडिशा मौसम समाचार :  कल आधी रात से लगातार ताबड़तोड़ बारिश जारी  आज सुबह से भी लगातार ताबड़तोड़ बारिश जारी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आंध्रप्रदेश के कलिंगपटनम में गहरा अवपात कल रात भूमि छू लिया है। मतलब गहरा अवपात आंध्रप्रदेश की जमीन पर उतर गया है। लेकिन इसका दुष्प्रभाव ओडिशा में देखने को मिल रहा है।

 

कल रात से लगातार जोरदार बारिश ओडिशा के संपूर्ण तटीय क्षेत्रों में हो रही है।आज सुबह से भी बरसात लगातार जारी है। बीच-बीच में थोड़ी रुक जाती है और फिर शुरु हो जाती है।

 

इस जोरदार बारिश,तेज हवा के चपेट में दक्षिण ओडिशा, पश्चिम ओडिशा का बड़ा हिस्सा, तटीय ओडिशा शामिल है।कल सिमिलिगुडा में सर्वाधिक 230.2 मिली मीटर बारिश हुई थी। दक्षिण ओडिशा के सभी जिलों को रेड वार्निंग दी गई है।

 

आज दक्षिण ओडिशा, अंदरुनी ओडिशा में तेज बारिश लगातार हो रही है।तेज हवा की सर्वाधिक रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे है। राज्य के तटीय इलाकों में समुद्र 17 फिट तक आगे चला आया। लोगों की सहायता के लिए ओड्राफ की टीम जमीन पर मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *