दुर्गापूजा शोभायात्रा शहीद भवन होकर जायेगी  हाथीपोखरी छक, कदम रसूल होगी बैरिकेडिंग 

कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक की प्राचीन, समृद्ध, प्रसिद्ध दुर्गा पूजा शोभायात्रा इस बार पारंपरिक रुट से हटकर नई रुट पर जायेगी।इस नयी रुट में शामिल है चौधरी बाजार स्थित शहीद भवन।

 

इस बार चौधरी बाजार छक से सारी दुर्गा मूर्तियां विसर्जन हेतु अपने पुराने पारंपरिक रुट से हटकर जुबली टावर ,केएमसि कार्यालय,शहीद भवन, टाउनहॉल होते हुए सीधे तेलंगा बाजार पहुंचेगी। वहीं तेलेंगा बाजार से पुरी घाट होते हुए देवीगडा पहुंचेगी विसर्जन हेतु।

 

पारंपरिक रुट में जांवलियापट्टी , माणिक घोष बाजार ,फिरिंगि बाजार रुट शामिल था। लेकिन जांवलियापट्टी संकडी होने के कारण तथा सड़क पर केबल तारों के रहने के कारण दुर्गा पूजा शोभायात्रा में दिक्कतें आ रही थी, इसलिए अनेक पूजा कमिटि के प्रस्ताव पर कल पूजा कमिटि मीटिंग में ऐसा निर्णय लिया गया।इसकी अध्यक्षता किये पुलिस कमिश्नर

 

कल स्थानीय शहीद भवन में कमिश्नरी पुलिस द्वारा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एक तैयारी बैठक आयोजित हुई थी,कटक की सभी पूजा कमिटियां इसमें शामिल हुई थीं। उसी बैठक में उपरोक्त फैसला लिया गया।

 

एक और महत्वपूर्ण फैसला कल की मीटिंग में लिया गया कि इस बार दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दिन हाथीपोखरी छक,कदमरसूल एरिया में बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। उपरोक्त मार्ग पर प्रयाप्त पुलिस बल,सिसि कैमरे, उज्जवल आलोकी करण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *