कटक मारवाड़ी समाज प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने ली शपथ, पूरी टीम ने ली शपथ 

कटक,आज ऐतिहासिक नगरी कटक में कटक मारवाड़ी समाज प्रेसिडेंट एवं उनकी पूरी टीम का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से स्थानीय शहीद भवन में संपन्न हुआ।शहीद भवन में आज समाज बंधुओं की बड़ी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली थी।

शपथ ग्रहण समारोह में मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सभापति संजय शर्मा को मुख्य अतिथि ओडिशा भाजपा के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने शपथ ग्रहण करवाया ।जब संजय शर्मा शपथ ग्रहण कर रहे थे,उस समय पूरा होल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अन्य कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। चेयरमेन गणेश प्रसाद कंदोई ने शपथ ग्रहण किया।अनेक उपसभापतियों ने शपथ ली। सेक्रेटरी के तौर पर अविनाश खेमका ने शपथ ली।सीए सुनिल जालान ने कोषाध्यक्ष के तौर पर शपथ ग्रहण की। अनेक जोएंट सेक्रेटरियों ने शपथ ग्रहण की।

संगठन सचिव कमल सीकरीया, संगठन सचिव मनोज दुगड़ ने शपथ ग्रहण किया। कार्यकारी सचिव महावीर मूंदड़ा ,सह कोषाध्यक्ष संजय संतुका ने शपथ ग्रहण किया।

समारोह में सिएमएस के पूर्व सभापतियों को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं गणेश प्रसाद कंदोई, विजय खंडेलवाल,किशन मोदी। अनेक माननीयों को सलाहकार पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराया गया।

आज के शपथ ग्रहण समारोह को संचालन कर रहे थे समाजसेवी नरेश गनेरीवाल , समाजसेवी कमल सीकरीया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *