ओडिशा मौसम समाचार ३ शहरों का तापमान ३८ डिग्री सेल्सियस पार

भुवनेश्वर, राज्य में धीरे-धीरे तापमान उपर ही उपर को जा रहा है।बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि यहां के ३ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस पार। गर्मी का मार्च में यह नजारा है,आगे अप्रैल,मई, जून में तो हालात बद से बद्तर हो सकते हैं।

राज्य में बोलांगीर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•५ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस तथा मालकानगिरि का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३-४ दिनों में राज्य में ३-४ डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *