ओडिशा मौसम समाचार  : आज चल रही है लघुचापी बरसात  कल तक यह बरसात कायम रहेगी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल रात से और विशेषकर आज सुबह से बरसात लगातार चल रही है। उपरोक्त बरसात मानसून कम और लघुचापी असर वाली ज्यादा दिखाई दे रही है।

 

राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आज वाली लघुचापी बरसात का ज्यादा असर आज और कल दिखाई देगा। परसों से लघुचापी बरसात का असर धीरे-धीरे कम होता जायेगा।

 

कल अपराह्न से भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में लगातार रुक रुक कर बरसात हो रही है।आज सुबह से भी लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *