कटक, श्री बिश्वनाथ चौधरी जी की अध्यक्षता में मारवाड़ी क्लब के प्रागंन मे एक विशेष सभा आयोजित कि गई। सभा में कटक मारवाड़ी समाज के सत्र 2026–28 के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री संजय शर्मा जी का आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने कहा कि कटक केवल एक शहर नहीं, बल्कि विविधता में एकता, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल है। अग्रवाल, माहेश्वरी, ओसवाल, ब्राह्मण, सुनार, नाई सहित विभिन्न जातियों एवं समुदायों के लोग वर्षों से आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ इस शहर की सामाजिक पहचान को मजबूत करते आए हैं।

इसी सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए सभा में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में श्री संजय शर्मा जी का स्वागत किया।
श्री संजय शर्मा जी का भावपूर्ण उद्बोधन

इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री संजय शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि कटक मारवाड़ी समाज को एक नई दिशा और नई पहचान देना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कटक मारवाड़ी समाज का अपना एक भव्य एवं सुसज्जित कार्यालय होगा, जो समाज के प्रत्येक सदस्य के लिए संवाद, सेवा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की
“हम सब मिलकर ऐसा कार्य करेंगे कि आने वाले समय में कटक मारवाड़ी समाज केवल अपनी एकता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के नए प्रयासों के लिए भी जाना जाए। आने वाले दिनों में कटक मारवाड़ी समाज एक ऐसा इतिहास रचेगा, जिस पर आने वाली पीढ़ियाँ गर्व करेंगी।”

उन्होंने समाज की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि व्यक्ति से बड़ा समाज और चुनाव से बड़ा समाज का हित है। सभी को साथ लेकर चलना, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करना और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गणमान्य सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
श्री विजय अग्रवाल जी के कुशल संचालन में आयोजित इस सभा में श्री बिश्वनाथ चौधरी जी, श्री महेंद्र अग्रवाल जी, श्री विजय खंडेलवाल जी, श्री गणेश प्रसाद कंडोई जी, श्री किशन मोदी जी, श्री मोहन लाल सिंघी जी, श्री मुकेश सेठिया जी, श्री देवकीनंदन जोशी जी, श्री नंदकिशोर जोशी जी, श्री किशोर आचार्य जी, श्री कमल वशिष्ठ जी, श्री दिनेश जोशी जी, श्री सुरेश कमानी जी, श्री प्रदीप शर्मा जी, श्री सुभाष केडिया जी, श्री पदम भावसिंहका जी सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर श्री संजय शर्मा जी का स्वागत किया।
सभा का वातावरण पूरे समय आत्मीयता, उत्साह और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि समाज की एकता, भाईचारा और विकास ही सर्वोपरि है।

अंत में श्री शरत सांगनेरिया जी द्वारा सुव्यवस्थित सहभोज की व्यवस्था कि गई, जिसमें सभी ने स्नेहपूर्वक सहभागिता की। सौहार्द, आत्मीयता और भाईचारे से भरी यह विशेष सभा गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

