भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 3 दिन पश्चात बंगाल की खाड़ी से फिर एक लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी,तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।
कल भी राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश,तेज बारिश देखने को मिली थी। वर्तमान लघुचाप सक्रिय रहने के कारण उत्तर ओडिशा में तेज बारिश देखी जारही है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कभी कभार बूंदाबांदी, हल्की बारिश बीच-बीच में हो जाती है।इससे गर्मी के प्रकोप में थोड़ी कमी दिखाई दे रही है।

