भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से लेकर आगामी एक सप्ताह तक राज्य में बारिश,तेज बारिश के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। राज्य के उत्तर दिशा में स्थित केंओझर, मयूरभंज जिलों में
आज ,कल तेज बरसात की संभावना दिखाई देरही है।
बाढ़ की वजह से अभी भी राज्य के 4 जिलों बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर,केन्द्रापड़ा में लाखों लोग बाढ़ पीड़ित नजर आ रहे हैं। वहां अभी भी प्रशासन पहुंचा नहीं है।कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बरसात देखी गई।आज भी यहां सुबह हल्की बरसात देखी गई है।

