कटक मारवाड़ी समाज (CMS) के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति की दिशा में एक मजबूत कदम

आज दिनांक 22/08/2026, दिन शनिवार , सुबह 08:00 बजे से कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के कर्मठ एवं सुयोग्य प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा ने अपनी सहयोगी टीम के साथ कटक की कुलदेवी माँ कटक चंडी और तत्पश्चात् माता गढ़चंडी के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक चुनाव प्रचार का भव्य शुभारंभ किया।

इस शुभ अवसर पर समाज के स्टेडियम-गुड मॉर्निंग फ्रेंड्स के वरिष्ठ एवं सम्मानीय मार्गदर्शक सत्यनारायण भरालेवाला,मनमोहन पोद्दार, प्रदीप शर्मा,संजय अग्रवाल,अशोक लड्ढा, पवन वर्मा,किशन शर्मा, विजय मोदी,अनिल अग्रवाल, संजय संथालिया,संजय संतुका, सुभाष केडिया, श्री मनोज शर्मा,राजा शर्मा, ईश्वर शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ भाइयों व इष्ट मित्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एकता और विकास पर मंथन:-

सभी अनुभवी सदस्यों ने कटक मारवाड़ी समाज के सर्वांगीण विकास, उन्नति और भविष्य की योजनाओं पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। श्री संजय कुमार शर्मा जी ने जोर देते हुए कहा— “आज समाज के हर वर्ग को एकजुट होने की सबसे अधिक आवश्यकता है। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

‘चाय पर चर्चा’ और आत्मीय स्वागत:-

इसके बाद चुनाव प्रचार की कड़ी में संजय जी अपनी टीम के साथ ‘जगन्नाथ होम सोसाइटी’ पहुंचे। वहाँ समाज के सम्मानित सदस्य श्री मुरलीधर जी करनानी ने अंगवस्त्र पहनाकर संजय जी का भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर श्री मदनजी झंवर, श्री जगदीशजी बाहेती, श्री जितेंद्रजी लखानी, श्री अशोक लढा एवं समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

संजय कुमार शर्मा जी के मुख्य संकल्प (प्राथमिकताएं)

संजय जी ने सभी समाज बंधुओं से आगामी CMS चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद मांगते हुए विश्वास दिलाया कि अध्यक्ष बनने पर वे निम्नलिखित मुख्य मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे:-

बीकानेर ट्रेन सेवा:- बीकानेर क्षेत्र के समाज बंधुओं की सुविधा के लिए पूरी बीकानेर ट्रेन को वाया कटक चलवाना।

व्यापारी भाइयों को सुविधा:- व्यापारिक सुगमता के लिए सूरत और अहमदाबाद की ट्रेनों को वाया कटक रूट से चलवाने का पुरजोर प्रयास करना।

नारी शक्ति का संरक्षण व सशक्तीकरण:-महिला संगठन को और अधिक मजबूत बनाना। बहन-बेटियों को हर प्रकार की प्रताड़ना व सामाजिक कुरीतियों (जैसे लव जिहाद आदि) से बचाना और किसी भी अत्याचार के खिलाफ मजबूती से उनके साथ खड़े होना।

युवा सशक्तीकरण:-युवाओं का एक सशक्त, जागरूक और सक्रिय संगठन तैयार करना, जिससे वे समाज हित में आगे आ सकें।

मिला पूर्ण आश्वासन:-

कार्यक्रम के समापन पर श्री मुरलीधर जी करनानी ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और संजय जी को पूरे समाज की तरफ से पूर्ण समर्थन व जीत का अटूट विश्वास दिलाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *