भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी अगस्त महीने में दो लघुचाप आ रहे हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में आगे पीछे होकर यह दोनों लघुचाप ओडिशा आने वाले हैं।इन दोनों लघुचापों के प्रभाव से उत्तर ओडिशा में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे आज उत्तर ओडिशा में तेज बारिश की तेज संभावना दिखाई देरही है। मयूरभंज, बालेश्वर,केंओझर जिलों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कड़ी धूप निकल आई है। इसके फलस्वरुप तापमान में थोडी बढ़ोतरी हुई है।

