भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 23 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।ऐसे में उत्तर ओडिशा के तीन जिले केंओझर, मयूरभंज, बालेश्वर को येलो चेतावनी जारी की गयी है।
कल भी उपरोक्त तीनों जिलों में तेज बारिश हुई थी।इस बीच मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि एक और लघुचाप ओडिशा में दस्तक दे रहा है।आज पश्चिम ओडिशा के तीन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।
कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में रात्रि बेला में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी।आज भी सुबह से आसमान में बरसाती बादल छाये हुए हैं।

