राष्ट्रीय विचार मंच के स्वाधीनता दिवस समारोह में राष्ट्र गौरव की बात पर जोर दिया गया

कटक, संपूर्ण रुप से राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत संगठन राष्ट्रीय विचार मंच कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस समारोह अगस्त 15 के दिन। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाने पश्चात राष्ट्रीयता की भावना को संजोकर वक्ताओं ने संबोधित किया उपस्थित राष्ट्रप्रेमियों को।

समारोह की अध्यक्षता किये राष्ट्रीय विचार मंच के अध्यक्ष नंद किशोर जोशी।मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रहलाद जी खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वंदेमातरम राष्ट्र गान का अब कोई अपमान नहीं कर सकता है।

देश के उपर विदेशी ताकतें हावी होने की भरपूर कोशिश कर रही है,जो जंतर-मंतर पर हमने देखा है। विशिष्ट समाजसेवी नथमल चनानी सम्मानित अतिथि के तौर पर सभा को संबोधित किए।

नथमल चनानी बोले कि आज सनातन राष्ट्र में एक ही विचार धारा के लोग सत्तासीन हैं,यह बड़ी खुशी की बात है।देश में आजकल बहुत अच्छे बदलाव हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं।

राष्ट्रीय विचार मंच के उपसभापति दिनेश जोशी ने राष्ट्रप्रेम का गीत गाया। उपस्थित सारे राष्ट्रवादी लोग झूमने लगे।उनका साथ दिये गायक कमल चौधरी। अनेक बच्चों ने अपना अपना हुनर दिखाया।

राष्ट्रवादियों की सभा में मुख्य आकर्षण का केंद्र था श्रीरामचरितमानस और श्री जगन्नाथ मंदिर पर प्रश्नोत्तरी। श्रीरामचरितमानस पर विशेषज्ञ पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रश्न पूछे। क्रांति ओडिशा मीडिया सभागार में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों ने सटीक उत्तर दिया।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भीमसेन लाल एवं समाजसेविका कौशल्या मोड़ा के सौजन्य से पुरुस्कार सभी विजेताओं को वितरित किया गया।

कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया जोएंट सेक्रेटरी उषा लाडसरिया एवं जोएंट सेक्रेटरी पूनम साहू ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *