भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज कल राज्य में मानसून बरसात कमजोर हो गयी है। इसके कारण से ही गर्मी ने एकबार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाना आरंभ किया है।इसीके वजह से ही तटीय ओडिशा में आजकल लोगों को गर्मी के साथ साथ चिपचिपाहट से भी दो-चार होना पड़ रहा है।
कल भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 33.4 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता रही थी 74% और हिट इंडेक्स रही थी 46 डिग्री सेल्सियस।
कल मध्यान्ह में ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी।

