विश्व बंधुत्व दिवस पर मा.यु.म भद्रक द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 2 अगस्त 2026 भद्रक, विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच भद्रक द्वारा बड़ी खूबसूरती से मनाया गया । स्थानीय बणिया पंचायत कार्यालय निकट गांधी पीस फाउंडेशन परिसर में 300 पौधे लगाए गए । पर्यावरण में तेज़ी से आ रही परिवर्तन की समस्या को मानव हित मे लाभकारी करने की एक छोटी सी प्रयास मारवाड़ी युवा मंच भद्रक शाखा द्वारा की गई ।

मंच के आदरणीय सलाहकार प्रमोद लखानी एवं पवन शर्मा के साथ मंच के कई अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । महिला सदस्यों ने भी अनूठा उत्साह देखने को मिला ।अध्यक्ष विशाल लखानी ने सभी सदस्यों को साधुवाद के साथ सलाहकारों को आभार व्यक्त किया |

-भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *