भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पश्चिम ओडिशा में लगातार ताबड़तोड़ बारिश से वहां का हाल बेहाल हुआ। लगातार 4 दिनों तक ताबड़तोड़ बारिश के कारण संबलपुर, बरगढ़,देवगढ़ जिलों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद होरखे हैं,दो दिनों से।
इब और जिरा नदी में बाढ जल प्रवाहित हो रहा है। वहां आसपास एरिया के हालात बद से बद्तर हो गये हैं। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि 2 अगस्त से दक्षिण ओडिशा में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। वहां कुछ जगहों पर तेज बारिश का आकलन किया गया है।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कल कोई बारिश नहीं हुई और आज यहां आसमान में बरसाती बादल नहीं हैं।

