भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज भी बरसात होगी।कल उत्तर ओडिशा, पश्चिम ओडिशा के कुछ हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हुई थी।
भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज,केंओझर, सुंदरगढ़ जिलों में लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ा।आज पश्चिम ओडिशा के प्रमुख प्रमुख शहरों में ताबड़तोड़ बारिश के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसलिए पश्चिम ओडिशा के 4 जिलों को रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

