भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल अपराह्न समय से ही लघुचाप सृष्टि,बरसात का असर दिखाई दे रहा है। ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर तटीय ओडिशा में कल रात से ही लगातार मध्यम आकार की बरसात दिखाई दे रही है।
विगत 8 घंटों में पुरी में सर्वाधिक 119 मिली मीटर बरसात हुई है। केन्द्रापड़ा में सर्वाधिक 155 मिली मीटर बरसात हुई है।ऐसे में सुंदरगढ़,केंओझर, मयूरभंज जिलों को रेड वार्निंग प्रशासन की तरफ से दीगयी है।
लघुचाप जनित बरसात से क्षतिग्रस्त लोगों को जरुरी मदद देने के लिए ओडिशा सरकार ने आदेश जारी किया है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कल रात से लगातार बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।

