भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो रखा है।कल तक यह चक्रवात एक लघुचाप की शक्ल ले लेगा । तत्पश्चात इस आसन्न लघुचाप के असर से बरसात,तेज बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
आज उत्तर ओडिशा में अत्यधिक बारिश होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं। बंगाल की खाड़ी अशांत दिखाई दे रही है इसी कारण से प्रशासन ने मछुआरों को गहरे समुद्र में 27 जुलाई तक नहीं जाने की सलाह दी है।
ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में कल संध्या समय थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी बारिश हुई थी।आज आसमान में बरसाती बादल छाये हुए हैं। अपराह्न तक बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
प्रशासन ने आगामी 30 जुलाई तक तेज बरसात की वार्निंग जारी कर दी है कुछ तटीय जिलों के लिए।

