भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में बरसात, कहीं कहीं तेज बरसात जारी है। राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आजकल तटीय इलाकों में चक्रवात सक्रिय दिखाई दे रहा है। आगामी 29 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होगी।
इसके फलस्वरुप राज्य में तेज हवा,आंधी,तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।कल अपराह्न समय से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में लगातार बारिश रुक रुक कर हो रही है। इसके फलस्वरुप ट्विन सिटि में मौसम सुहावना हो गया है।
पूरी ओडिशा में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

