कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल की नयी संचालन समिति का गठन किया गया है। सरकार के नुमाइंदों ने नयी संचालन समिति का गठन किया है। यहां गौर करने की बात यह है कि इस नयी संचालन समिति में एक भी मारवाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।
मारवाड़ी हाई स्कूल की नई संचालन समिति में शामिल हैं सभापति प्रदीप कुमार नायक, उपसभापति मानसि दलेई। स्कूल प्रधान शिक्षक विश्वनाथ मिश्र की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।नयी संचालन समिति के चुनाव को संचालित किए सिआरसिसि सयद कासिफूल इस्लाम।
18 नंबर वार्ड के कोर्पोरेटर सयद इफ्तिकार आलम अतिथि सदस्य रहेंगे मेनेजमेंट में। सरकार के मनोनीत दो सदस्य भी इसमें शामिल हैं। रिटायर्ड शिक्षक अभिमन्यु रथ तथा रेवेंशा कोलिजिएट स्कूल की शिक्षिका डोक्टर पुष्पांजलि बेहरा को समिति में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि मारवाडियों के द्वारा 1933 में स्थापित मारवाड़ी हाई स्कूल की नयी मेनेजमेंट कमिटि में एक भी मारवाड़ी को नहीं लिया गया है।

