भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से 3 दिनों तक लगातार लघुचापी तेज बारिश होने का अंदेशा है।इसका मतलब यह है कि 15-17 जुलाई तेज बारिश होने का अंदेशा दिखाई दे रहा है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि तटीय ओडिशा में सबसे ज्यादा तेज बारिश,तेज हवा के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आगामी 18 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
कल से ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

