भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवात कल से सक्रिय हो रखा है। इसके प्रभाव के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज से बरसात शुरु हो गयी है। उपरोक्त बरसात आगामी 17 जुलाई तक जारी रहेगी।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज कंधमाल जिले में तेज बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। बरसाती मौसम होने के बावजूद तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में चिपचिपाहट रहने की संभावना दिखाई देरही है।

