रेवेंशा कोमर्स 1976-77-78 सम्मेलन कल 12 जुलाई रविवार, रेवेंशा कोमर्स ब्लोक में 

कटक, ओडिशा की प्रीमियर कोलेज थी कटक रेवेंशा कोलेज। ओडिशा सरकार ने रेवेंशा कोलेज को रेवेंशा यूनिवर्सिटी बनाया 2007 में।जमाने से ओडिशा के छात्र -छात्राओं का सपना रहा है रेवेंशा में पढ़ने का ,जो आज भी बरकरार दिखाई दे रहा है।

 

1980 तक ओडिशा में गिने-चुने कोलेजों में ही कोमर्स पढाई होती थी। उत्कल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत रेवेंशा कोलेज आती थी।उस जमाने में अर्थात 1980 के पहले उत्कल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत केवल तीन कोलेजों में कोमर्स थी। इनमें एक है कटक की रेवेंशा कोलेज,पुरी की एससिएस कोलेज,बारीपदा की एमपिसि कोलेज।

यहां तक कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी कोमर्स किसी भी कोलेज में नहीं थी।उस जमाने में, मतलब 1976-77-78 में भुवनेश्वर के बच्चे हर दिन सुबह लोकल ट्रेन पकड़कर भुवनेश्वर से कटक रेवेंशा कोलेज में आते थे कोमर्स पढाई पढ़ने के लिए। अक्सर उनकी पहली क्लास सुबह के समय मिस हो जाती थी , लेकिन कोमर्स पढाई का जुनून था उनके मन में इसलिए वे सुबह सुबह भुवनेश्वर से कटक रेवेंशा कोलेज में आते थे।

 

कल यानी रविवार 12 जुलाई को 1976-77-78 के कोमर्स छात्रों- छात्राओं का सम्मेलन होगा रेवेंशा कोमर्स ब्लोक में सुबह 9 बजे से।आशा है बड़ी संख्या में पुराने साथी मिलेंगे,आपस में चर्चा करेंगे,एक सुखद एहसास होगा।इस संबंध में कटक में परसों एक 1977 कोमर्स बैच की प्रस्तुति बैठक भी आयोजित हुई साथी एडवोकेट कमल मोदी के आवास पर। अनेक वर्षों बाद पुराने साथियों की भेंट हुई, चर्चा हुई, आनंद आया।कल सम्मेलन में जाने पर और ज्यादा आनंद आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *