भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज अभी फिलहाल मानसून बरसात शुरु हो गयी है। पहले बादलों से गड़गड़ाहट की आवाज आयी, तत्पश्चात बूंदाबांदी शुरु हुई और अब समाचार लिखे जाने तक बरसात हो रही है।
वर्तमान बरसात होने के कारण ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।आज दक्षिण ओडिशा में जोरदार बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
आगामी 2 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप के सक्रिय होने की संभावना दिखाई देरही है,ऐसा राज्य मौसम विभाग के सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है।

