ओडिशा मौसम समाचार  आकाशीय बिजली से 3 मरे ,1 घायल  आज कोरापुट, कंधमाल में तेज बारिश 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात हुई थी। आजकल दक्षिण पश्चिम मानसून बरसात कमजोर होने के कारण बिजली चमकती है।

 

बिजली की गड़गड़ाहट,चमकने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।यह बौद्ध जिले की घटना है।कल भुवनेश्वर समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बज्रपात संग संग बरसात हुई थी। जुलाई प्रथम सप्ताह से बरसात में तेजी आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *