भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मनमोहन सामल का अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल से संवाद

कटक, ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री मनमोहन सामल गुरुवार सायं वरिष्ठ समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बागड़िया के निवास पर शिष्टाचार भेंट हेतु पहुंचे।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के अध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत करते हुए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में सचिव सी.ए. सचिन उदयपुरिया, उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,श्यामसुंदर चौधरी,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दीपक कजारिया, डॉ. दामोदर केजरीवाल, अनिल कमानी, राजकुमार चुड़ीवाल, वरिष्ठ सलाहकार श्री किशन मोदी, राजकुमार सिधांनिया, श्री विजय जालान डा.राधेश्याम भावसिंहका, श्री शंभु गोयंका,अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।

शिष्टाचार भेंट के दौरान ही अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा एवं महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

माननीय श्री मनमोहन सामल ने समाज के सुझावों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि समाज एवं ओडिशा राज्य के व्यापक हित में आवश्यक एवं सकारात्मक कदमों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक के अंत में सम्मेलन के वरिष्ठ सलाहकार श्री शरत सागांनेरिया ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक संवाद समाज और शासन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। यह जानकारी महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *