भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आज और कल अंधड़,तेज हवा, बारिश होने का आकलन किया गया है।ऐसा मुख्यतः पश्चिम ओडिशा इलाकों में होने का आकलन किया गया है।
आगामी कल भी मोटे तौर पर अनेक हिस्सों में अंधड़,तेज हवा, बारिश होने का आकलन किया गया है।कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी और आज भी मौसम वैसा ही है कल जैसा।आज भी सुबह से कड़ी धूप यहां निकल गई है। फलस्वरूप गर्मी में इजाफा हुआ है।

