बिग ब्रेकिंग न्यूज
पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर में रुक्मिणी विवाह आज
कटक सनसाईन फिल्ड में रुक्मिणी विवाह आज
अद्भुत,विरल, बेमिसाल संजोग

कटक,पुरी,आज गुरुवार ज्येष्ठ पावन निर्जला एकादशी के दिन श्री जगन्नाथ मंदिर में रुक्मिणी हरण और विवाह उत्सव नीति का आयोजन होगा। इसलिए प्रथम भोग मंडप में भोग क्रिया खत्म होने पश्चात अपराह्न 1 बजे से संध्या 6 बजे तक सर्वसाधारण दर्शन बंद रहेगा।

आज संध्या 6 बजे पश्चात सर्वसाधारण दर्शन आरंभ होगा।यह सूचना श्री जगन्नाथ मंदिर कार्यालय से प्राप्त हुई है।
यह अद्भुत,विरल , बेमिसाल संजोग है कि आज सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में भी रुक्मिणी विवाह का प्रसंग है। मानना होगा कटक वासियों को और कथा के आयोजक गुप्ता परिवार और एसजिबिएल ग्रुप को कि क्या पुण्य से भरपूर संजोग पाये हैं। अतः आज कथा में ज्यादा से ज्यादा भक्तों को गुप्ता परिवार, एसजिबिएल ग्रुप की तरफ से शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया है।

