नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की दूसरे दिन भी पंडाल में छाया रहा,बिना योजना के गाने लगें,नाचने लगें उसको आनंद कहते हैं: इंद्रेश जी महाराज 

नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की दूसरे दिन भी पंडाल में छाया रहा,बिना योजना के गाने लगें,नाचने लगें उसको आनंद कहते हैं: इंद्रेश जी महाराज

आज भी कटक की पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में नन्द के आनन्द भयो,जय कन्हैया लाल की लोकप्रिय भजन छाया रहा पूरे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ के भव्य पंडाल में।आज भी कल जैसा ही जोश भक्तों में दिखा, भक्तों के उत्साह,जोश में रतिभर भी कमी नहीं देखी गई। जगन्नाथ, जगन्नाथ चकानयन, नीलांचल वाले तू न संभाले तो हमें कौन संभाले,यह भजन तो क्रिकेट की भाषा में मेन ओफ द सिरिज रहा । सभी को यह लोकप्रिय कंठस्थ है ,पूरी तरह से याद है।

बिना योजना के गानें लगें, नाचने लगें तो उसको आनंद कहते हैं, ऐसा पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने कथा प्रसंग वश कहा।हम ठाकुरजी को खिलावें, सुलावें यह हमारा कर्तव्य है। हमें इसे अवश्य ही पालन करना चाहिए।

आज के प्रसंग का दूसरा हिस्सा कल आयेगा।

 

आज श्रीमद्भागवत कथा पंडाल में विशिष्ट जनों में पधारे परम पूज्य श्री शुभानन्द पूरी जी महाराज, मठाधीश श्री महिप्रकाश मठ जगन्नाथ पुरी एवं परम पूज्य श्रीराम कृष्ण दास जी महाराज, मठाधीश श्री राधा वल्लभ मठ , जगन्नाथ पुरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *