लाजवाब, जीवंत लडुगोपाल,  पंडाल में बने सभी के आंखों के तारे 

सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हो और भांति भांति के लडुगोपाल न आयें,ऐसा हो ही नहीं सकता। सनसाईन फिल्ड नाम ही अपने आप में आजकल श्रीमद्भागवत प्रेमियों में काफी लोकप्रिय है। आजकल तो कटक -भुवनेश्वर में एक ही चर्चा का विषय है सनसाईन फिल्ड की श्रीमद्भागवत कथा।

कल श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ में प्रसंग नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की था। प्रसंग अनुरुप अनेक यशोदाओं ने अपने अपने लालाओं को सुंदर-सुंदर ड्रेस पहनाकर पंडाल में लेकर आये।सभी सजे धजे लडुगोपालों ने पूरे पंडाल में अपना जलवा बिखेरा।धन्य हैं वे यशोदाएं , जिन्होंने काफी मेहनत, मशक्कत कर अपने -अपने नौनिहालों को इस पावन दिवस के लिए प्रस्तुत किया।सारे नौनिहाल बड़े खुश भी नजर आ रहे थे।

लेकिन एक नौनिहाल,जीवंत स्वरुप पूरे पंडाल में सभी भक्तों के आंखों के तारा बने हुए थे।उनको लेकर आने वाले भक्त परिवार को बारंबार प्रणाम।क्या गजब का स्वरुप रहा इन लडुगोपाल का।देखने वाला देखते ही रह जाये।इन लडुगोपाल धारक ने सभी भक्तों को बधाई में सैंकड़ों भक्तों को कुछ कुछ राशि भी बांटी ,चोकलेट भी बांटे। भक्तों ने बडी भक्ती , श्रध्दा के साथ इन लडुगोपाल को थोड़ी थोड़ी देर अपने माथे पर विराजमान किया।जय लडुगोपाल की ।जय देवकी,यशोदा माता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *