ओडिशा मौसम समाचार ;  गर्मी और चिपचिपाहट आज और कल 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में और विशेषकर तटीय ओडिशा में गर्मी के प्रकोप संग चिपचिपाहट आज और कल भी जारी रहेगी। तत्पश्चात अर्थात परसों से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का आकलन किया गया है।

बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.8 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस। परसों से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जायेगी।आज और कल कहीं कहीं तेज हवा, बरसात के भी आसार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *