सिएमसि 20 नंबर वार्ड कोर्पोरेटर पहुंचे क्रांति ओडिशा मीडिया कार्यालय , चर्चा हुई एसआइआर प्रक्रिया पर

कटक ,आज कटक म्युनिसिपल कोर्पोरेशन 20 नंबर वार्ड के कोर्पोरेटर लक्ष्मीधर बेहरा पहुंचे क्रांति ओडिशा मीडिया के माणिक घोष बाजार,कटक कार्यालय में।उनसे आजकल कटक शहर, ओडिशा में चल रही एसआइआर प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई क्रांति ओडिशा मीडिया के एक्जिक्यूटिव एडिटर नन्द किशोर जोशी संग। उन्होंने कहा कि 2002 वोटर लिस्ट में कटक शहर में जिनका नाम है,उनका नाम आनेवाली वोटर लिस्ट में रहेगा।

लेकिन उनको बिएलए से प्राप्त फोर्म को भर्ती करके देना होगा।अगर बिएलए से फोर्म मिलने में दिक्कत है तो स्थानीय कोर्पोरेटर से संपर्क करें। अपनी बूथ में जायें, वहां से फोर्म मिल जायेगा,उसे भर्ती करके देवें।फोर्म भर्ती करके देने की अंतिम तिथि है 28 जून।

कोर्पोरेटर बेहरा से कटक शहर, ओडिशा तथा भारत की सांप्रतिक राजनीति पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीधर बेहरा भारतीय जनता पार्टी से कोर्पोरेटर हैं तथा अपने वार्ड में अच्छा कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *