भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल की गर्मी से राहत लोगों को 3 दिन पश्चात मिलेगी।अभी 3 दिनों तक लोगों को बड़ी गर्मी और झेलनी पड़ेगी। आज दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में बडी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में संध्या समय हल्की बारिश देखने को मिली। बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42.8 डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ 41.5 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर 41डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 39.0 डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 38.2 डिग्री सेल्सियस।

