हमारे हनुमान
चार कदम शांति की ओर
चार दिवसीय अनूठे कार्यक्रम
नन्द किशोर जोशी
एक्जिक्यूटिव एडिटर
क्रांति ओडिशा मीडिया
आजकल सनातन धर्म की पंचांग के अनुसार अधिक मास चल रहा है। आगामी 15 जून तक अधिक मास रहेगा। ठीक उसके पहले कटक शहर के चौधरी बाजार स्थित शहीद भवन में एक अनूठा चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित है चार कदम शांति की ओर।
उपरोक्त चार दिवसीय हमारे हनुमान कार्यक्रम सभी सनातनियों के लिए लाभदायक होगा ,ऐसा मेरा मानना है।मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि हनुमान जी का जिसने सहारा पाया ,उसने हर दु:ख से किनारा पाया।
जय श्री राम संकट मोचन हनुमान। यहां हमारे हनुमान कार्यक्रम में कथा वाचक होंगे पंडित विजय शंकर मेहता।मेहता जी उच्च शिक्षित व्यक्ति हैं। धर्म और आध्यात्म के प्रति नयी सोच ,पैनी दृष्टि और वाकपटुता के धनी पंडित विजय शंकर मेहता जी देश दुनिया में हमारे हनुमान परिवार के रुप में पहचाने जाते हैं।
भारत के प्रसिद्ध हिन्दी अखबार दैनिक भास्कर में वरिष्ठ संपादक के रुप में भूमिका निभाने के बाद 2008 में आध्यात्म यात्रा आरंभ करते हुए कथा प्रवचनों का सिलसिला शुरु किए। दुनिया के 25 देशों में 13 विषयों पर 6000 से ज्यादा व्याख्यान देते हुए 46 पुस्तकें लिखे हैं।
इनकी प्रेरणा से उज्जैन में ‘शांतम ‘के रुप में विश्व के पहले ऐसे अनूठे ध्यान केंद्र का निर्माण किया गया, जहां श्री हनुमान चालीसा से ध्यान का कोर्स कराया जाता है।
चार दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित है प्रथम दिन में किष्किन्धाकाण्ड, समाधान के सूत्र , दूसरे दिन सुंदरकांड सफलता के सूत्र , तीसरे दिन श्री हनुमान चालीसा, जीवन प्रबन्धन के सूत्र ,चौथे दिन एक शाम श्री अग्रसेन महाराज के नाम।
उपरोक्त चारों ही दिन के कार्यक्रम हमारे दैनंदिन जीवन से ओतप्रोत रुप में जुड़े हुए हैं। हर इंसान को दैनिक जीवन में समस्या से निजात पाने के लिए समाधान के सूत्र चाहिए, जीवन में सफलता पाने के लिए सफलता के सूत्र चाहिए,अच्छा जीवन जीने के लिए प्रबंधन के सूत्र चाहिए। चौथे दिन इन सब से अलग महाराज अग्रसेन जी के जीवन से सीख लेने के लिए, प्रेरणा लेने के लिए रखा गया है।वह भी हमारे जीवन में कामयाबी के लिए चाहिए।
कहने का तात्पर्य यह है कि उपरोक्त सारे आध्यात्मिक हमारे हनुमान कार्यक्रम में शामिल होकर हमें मानव जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इसतरह अधिक मास में अधिक आध्यात्मिक लाभ उठाना चाहिए हम सभी सनातनियों को।


