ओडिशा मौसम समाचार ;  शुक्रवार तक दिन में रहेगी तेज गर्मी 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी शुक्रवार तक राज्य में दिन के समय तेज गर्मी का एहसास दिखाई देगा। गुरुवार या शुक्रवार को ओडिशा में मानसून बरसात का गृहप्रवेश होने का आकलन किया गया है।

कल सोमवार को तटीय ओडिशा के अनेक शहरों में अंधड़, आंधी,तेज हवा, बरसात होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।

राज्य में टिटलागढ शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस, बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 41 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *