राजगंगपुर में डालमिया भारत ने सामुदायिक भागीदारी के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

राजगंगपुर,  भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक, डालमिया भारत लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, राजगंगपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर कई जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों, विद्यार्थियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय के लोगों सहित 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को एक मंच पर लाना था।

इस अवसर पर कंपनी ने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनका फोकस जलवायु संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बचाव पर रहा। इस दौरान, संयंत्र परिसर, टाउनशिप और खदानों के आसपास के गाँवों में 1,100 से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें स्थानीय वन प्रजातियों और फलदार पेड़ों को शामिल किया गया। इस अभियान में कर्मचारियों, विद्यार्थियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के तहत डालमिया विद्या मंदिर (डीवीएम) के विद्यार्थियों के लिए ड्रॉइंग और क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जबकि टाउनशिप के परिवारों के लिए होम गार्डन और वेस्ट-टू-रिसोर्स प्रतियोगिताएँ रखी गईं। इसके अलावा पक्षियों के लिए घोंसले लगाने की विशेष पहल भी की गई। एक नई पहल के तहत राजगंगपुर परिसर में लगाए गए पेड़ों की जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल डिस्प्ले भी शुरू किए गए, ताकि लोग कंपनी की हरित पहलों से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। इन सभी गतिविधियों ने लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सतत विकास की सोच को भी मजबूत किया।

इस अवसर पर डीसीबीएल के कार्यकारी निदेशक और राजगंगपुर यूनिट प्रमुख चेतन श्रीवास्तव ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा सिर्फ प्रकृति को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन संसाधनों, प्राकृतिक तंत्रों और समुदायों की सुरक्षा से भी जुड़ी है, जिन पर हमारा साझा भविष्य निर्भर करता है। स्वच्छ हवा, सुरक्षित जल स्रोत, जैव विविधता और जलवायु संतुलन सतत विकास और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। डालमिया भारत में हम मानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ उत्पादन और कारोबार तक सीमित नहीं है। हम पर्यावरण और समाज के लिए लंबे समय तक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें इस संकल्प को दोहराने और हरित व स्थायी भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने का अवसर देता है।”

सतत विकास को अपनी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने वाली डालमिया भारत पर्यावरण संरक्षण को हमेशा प्राथमिकता देती है। नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन कम करने, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण और हरित विनिर्माण जैसी पहलों के जरिए कंपनी अपने स्थिरता लक्ष्यों की दिशा में लगातार सार्थक कदम बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *