भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी पश्चिम ओडिशा आग के गोले पर जैसे बैठी हुई है। यहां दिन में मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। आमलोगों का दैनिक जीवन जैसे दुभर होगया है।
संबलपुर शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 44.2 डिग्री सेल्सियस। राज्य के 17 शहरों का सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 43 डिग्री सेल्सियस, सुवर्णपुर 43.1डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 43 डिग्री सेल्सियस।
कल रात कटक में और उसके आसपास मध्यम आकार की बरसात हुई थी। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

