भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल रोज प्रायः संध्या समय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में अंधड़,आंधी,तेज हवा, बरसात का प्रभाव देखने को मिलता है। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी जारही है।
आम लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। केवल मालकानगिरि का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस पार। इसके अलावा पूरी ओडिशा का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस के नीचे।

