ओडिशा मौसम समाचार : अंधड़, तेज हवा, वर्षा से मौसम सुहाना 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में अंधड़,तेज हवा, बरसात देखने को मिली । नतीजतन भयंकर गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली ।

राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। बोलांगीर शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा, अंगुल, तालचेर जैसे शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा ५०-६० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली , अंधड़ चली,तेज बारिश हुई। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम सुहावना होगया। आगामी तीन दिनों तक राज्य में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जायेगी।

कल संध्या समय एवं आज सुबह कटक समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *