भुवनेश्वर, ओडिशा में लगातार संध्या समय तेज हवा, अंधड़ और बारिश की वजह से पश्चिम ओडिशा की भयंकर गर्मी अब नरम हो गयी है। भयंकर गर्मी से वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। तापमान ८ डिग्री सेल्सियस तक वहां कम होगया है। लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली है।
टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान ४१•८ डिग्री सेल्सियस से खिसक कर ३३•५ डिग्री सेल्सियस रह गया।ऐसे ही पश्चिम ओडिशा के सारे शहरों का गर्मी के मामले में हाल रहा।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•६ डिग्री सेल्सियस।आज और कल भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश,तेज हवा,आंधी चलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

