भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक तरफ आजकल पश्चिमी ओडिशा में भयंकर,तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ तटीय ओडिशा में अपेक्षाकृत कम गर्मी पड़ रही है।
बढ़ी ,चढ़ी गर्मी का आलम यह है कि टिटलागढ राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•८ डिग्री सेल्सियस। झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•३ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•८ डिग्री सेल्सियस।कल संध्या समय करीब एक घंटे कटक में बूंदाबांदी देखी गई।
आज ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में संध्या समय आंधी,तेज हवा, हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।आज भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहेगा ३५ डिग्री सेल्सियस, निम्नतम तापमान रहेगा २७ डिग्री सेल्सियस ।

