ओडिशा मौसम समाचार : आज से तापमान में बढ़ोतरी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी, अर्थात ओडिशा गर्मी की ओर धीरे-धीरे अग्रसर होगी।कल पश्चिम ओडिशा, दक्षिण ओडिशा तथा अंदरुनी ओडिशा में जबरदस्त ठंड महसूस की गयी।

जि उदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३•८ डिग्री सेल्सियस।सिमिलिगुडा शहर का निम्नतम तापमान रहा ६•४ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणी शहर का निम्नतम तापमान रहा ७•५ डिग्री सेल्सियस।

राउरकेला शहर का निम्नतम तापमान रहा ९•१ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•१ डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *