इंजीनियर श्याम सुंदर पोद्दार विश्व हिंदू पीठ का अंतरराष्ट्रीय महामन्त्री नियुक्त

इंजीनियर श्याम सुंदर पोद्दार को विश्व हिंदू पीठ का अंतरराष्ट्रीय महामन्त्री नियुक्त किया गया यह जानकारी विश्व हिंदू पीठ के अध्यक्ष मदन आचार्य ने दी । नियुक्ति पत्र निम्नलिखित :

श्रीमान इंजीनियर श्री श्याम सुंदर पोद्दार
उड़ीसा प्लास्टो पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड,
B-३२,३३ न्यू इंडस्ट्रीयल इस्टेट
जगतपुर – ७५४०२१, कटक, उड़ीसा
नियुक्ति पत्र
सादर अभिवादन
आपको सूचित जाता है कि आप विश्व हिंदू पीठ के अंतरराष्ट्रीय महामन्त्री पद पर मनोनीत हुए है। आपने हिंदू राष्ट्र की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का जो महान कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए स्वातंत्र्य वीर सावरकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे महानायकों के पदचिन्हों पर चलते हुए आप हिंदू समाज के प्रेरक है। आप से आशा है कि विश्व हिंदू पीठ के आध्यात्मिक उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में आप कार्य करेंगे।
जय हिंदू राष्ट्र!
पद की स्वीकृति कृपया अवश्य भेजें
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *